Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत खैरबनी पंचायत के मुखिया सुरेंद्र नाथ हेंब्रम ने सोमवार को बीडीओ साधुचरण देवगम को ज्ञापन सौंपा. सुरेंद्र नाथ हेंब्रम ने खैरबनी और दामदी एक के आंगनबाड़ी केंद्र भवन की मरम्मती की मांग की है. सोमवार को मुखिया सुरेंद्र नाथ हेंब्रम द्वारा बीडीओ को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि दोनों आंगनबाड़ी केंद्र के भवन जर्जर हालत में हैं. यहां छोटे-छोटे बच्चे पढ़ते हैं. कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है. इसलिए तत्काल मरम्मती कार्य करने की आवश्यकता है. आंगनबाड़ी सेविका और बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में जाने से डरते हैं. इसे भी पढ़ें :किसान">https://lagatar.in/distribution-of-thresher-machine-among-farmers/">किसान
के बीच थ्रेसर मशीन का वितरण [wpse_comments_template]
डुमरिया : खैरबनी के मुखिया ने आंगनबाड़ी केंद्र भवन की मरम्मत कराने की मांग की

Leave a Comment