Search

डुमरिया : राष्ट्रपति आदिवासी हैं इसलिए संसद भवन उद्घाटन और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में नहीं मिला आमंत्रण : कल्पना सोरेन

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के कुमड़ाशोल फुटबॉल मैदान में झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन की चुनावी सभा हुई. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी व झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन का झामुमो कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. पंडित रघुनाथ मुर्मू के चित्र पर माल्यार्पण के साथ सभा की शुरुआत की गई. सभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि संविधान से हमें वोट का अधिकार मिला है. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाया है. अगर भाजपा चुनाव जीती तो संविधान को संशोधन करेगी. आदिवासी समाज का आरक्षण को समाप्त कर देगी. उन्होंने कहा आदिवासी समाज जल, जंगल और जमीन की रक्षा करते आया है. झारखंडी होने का हमें गर्व है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-what-could-be-a-bigger-misfortune-than-if-a-leader-who-was-the-cm-of-a-state-is-in-jail-vishnudev-sai/">Jamshedpur

: किसी राज्य का सीएम रहा नेता जेल में हो, इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा : विष्णुदेव साय
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Dumaria-Kalpana-Soren-Sabha-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भाजपा केंद्रीय मंत्री और अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को लाकर झारखंड में सभा करा रही है. जीतने के बाद आदिवासी और मूलवासियों को अधिकार से वंचित कर देंगे. कल्पना सोरेन ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को नई संसद भवन उद्घाटन और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में नहीं बुलाए जाने की बात उठाते हुए कहा कि आदिवासी होने के कारण राष्ट्रपति को नहीं बुला गया. उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासियों के साथ भेदभाव करती है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-korfball-court-inaugurated-at-jaipal-singh-munda-sports-complex/">रांची

: जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर में कोर्फबॉल कोर्ट का हुआ उदघाटन
कल्पना सोरेन ने कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जेल में बंद कर दिया गया, क्योंकि वह झारखंड वासियों के लिए काम कर रह थे. सभी वर्ग के लोगों को पेंशन मिल रहा है. एसटी एससी और महिलाओं को पचास वर्ष के उम्र से पेंशन दिया जा रहा है. उन्होंने कहा भाजपा ने झारखंड के हजारों स्कूलों को बंद कर दिया. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस शुरू की, जिसमें गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से अच्छी शिक्षा दी जा रही है. इसके साथ-साथ युवाओं को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है. कल्पना सोरेन ने जमशेदपुर लोकसभा से प्रत्याशी समीर मोहंती को जीताने की अपील की. उन्होंने कहा समीर मोहंती की जीत से लोकसभा में स्थानीय मुद्दे उठाए जायेंगे. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-mla-sunita-chaudhary-reached-giridih-sought-votes-for-husband-chandraprakash/">रामगढ़

विधायक सुनीता चौधरी पहुंचीं गिरिडीह, पति चंद्रप्रकाश के लिए मांगा वोट
झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती ने कहा पिछले दस वर्षों में जमशेदपुर क्षेत्र का कोई विकास भाजपा सांसद नहीं कर सके. पहले गरीबों को केरोसिन मिलता था, आज बंद हो गया है. लोग पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ने से परेशान हैं. उन्होंने भाजपा सरकार को ब्रिटिश शासन से भी क्रूर बताया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bjp-people-hate-the-name-of-tribal-that-is-why-they-call-them-forest-dwellers-kalpana/">घाटशिला

: बीजेपी वालों को आदिवासी के नाम से ही नफरत है इसलिए तो वे वनवासी कहते हैं : कल्पना
पोटका विधायक संजीव सरदार ने कहा अभी चुनाव है इसलिए पेट्रोल डीजल के दाम कुछ घटा है. अगर भाजपा चुनाव जीती तो फिर से दाम बढ़ा देगी. उन्होंने कहा अगर हेमंत सोरेन को जेल से निकालना है तो झामुमो प्रत्याशी को जीतना होगा. संजीव सरदार ने कहा पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के प्रयास से तीस बेड का अस्पताल बन रहा है. भागाबांदी और नरसिंह बहाल सड़क के लिए लगभग दो सौ करोड़ की स्वीकृति मिली है. सभा का संचालन प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने किया. मौके पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे. भारी उमस और गर्मी के बावजूद हजारों ग्रामीण कल्पना सोरेन को सुनने के लिए पंहुचे थे. लगभग दो घंटे के इंतजार के बाद पूर्व सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन हेलिकॉप्टर से डुमरिया पहुंची. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bjp-people-hate-the-name-of-tribal-that-is-why-they-call-them-forest-dwellers-kalpana/">घाटशिला

: बीजेपी वालों को आदिवासी के नाम से ही नफरत है इसलिए तो वे वनवासी कहते हैं : कल्पना

बहरागोड़ा : शारदा कंपनी कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Bahragora-Sharda-Helth.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के एन एच 18 किनारे मुड़ादेवता गांव अवस्थित शारदा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी परिसर में गुरुवार को कंपनी कर्मचारियों के लिए नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं ए एस जी नेत्र चिकित्सालय जमशेदपुर के संयुक्त रूप से मिलकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी उपस्थित होकर उद्घाटन किया.वहीं कंपनी का जी एम स्वपन भौमिक ने बताया कि कंपनी में लगभग चार सौ कर्मचारी काम करते हैं. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-mla-sunita-chaudhary-reached-giridih-sought-votes-for-husband-chandraprakash/">रामगढ़

विधायक सुनीता चौधरी पहुंचीं गिरिडीह, पति चंद्रप्रकाश के लिए मांगा वोट
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Bahragora-Sharda-Helth-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसमें प्रायः सभी कर्मचारियों का आंख तथा फुल बॉडी चैकअप किया गया.साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई.उन्होंने कहा इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क औषधी का भी विवरण किया गया. उधर कंपनी में इस तरह का निःशुल्क स्वास्थ्य सिविर लगने पर कर्मचारियों में काफी उत्साह देखा गया. वहीं कर्मचारियों ने कंपनी परिसर में एसएससी वीर का आयोजन करने के लिए कंपनी प्रबंधन का आभार प्रकट किया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bjp-people-hate-the-name-of-tribal-that-is-why-they-call-them-forest-dwellers-kalpana/">घाटशिला

: बीजेपी वालों को आदिवासी के नाम से ही नफरत है इसलिए तो वे वनवासी कहते हैं : कल्पना

स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ डॉक्टर

हीरा कुमार, बीएस सूर्याराव, पूर्णेन्दु आचार्य, निर्मल कुमार रिंकू कुमार, सूरज मिश्रा, प्रिंस कुमार, इकबाल खान, हर्ष कुमार, मोoउमर, कुमारेश उपाध्याय व दीपक पालिक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bjp-people-hate-the-name-of-tribal-that-is-why-they-call-them-forest-dwellers-kalpana/">घाटशिला

: बीजेपी वालों को आदिवासी के नाम से ही नफरत है इसलिए तो वे वनवासी कहते हैं : कल्पना

घाटशिला : पूर्व जिप सदस्य गीता मुर्मू ने चलाया जनसंपर्क अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Ghatshila-Gita-Murmu-Chunav.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेत्री गीता मुर्मू ने अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में कहा कि 25 में को अपना बहुमूल्य वोट भाजपा को देकर नरेंद्र मोदी को मजबूत बनाएं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-what-could-be-a-bigger-misfortune-than-if-a-leader-who-was-the-cm-of-a-state-is-in-jail-vishnudev-sai/">Jamshedpur

: किसी राज्य का सीएम रहा नेता जेल में हो, इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा : विष्णुदेव साय
इससे देश को एक स्थिर और सशक्त सरकार बनेगी. जनसंपर्क अभियान में पूर्णिमा कर्मकार, संध्या मंडल, शीला मुर्मू, अमृता सहाय, रीता चौधरी, चंपा मन्ना, संगीता बोस एवं अंजू देवी सहित काफी संख्या महिलाएं शामिल थी. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-mla-sunita-chaudhary-reached-giridih-sought-votes-for-husband-chandraprakash/">रामगढ़

विधायक सुनीता चौधरी पहुंचीं गिरिडीह, पति चंद्रप्रकाश के लिए मांगा वोट

पोटका : केंद्र से मुआवजा नहीं मिलने से रुका भूमि अधिग्रहण : झामुमो

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Potka-Press-Varta.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Potka (Sanat Kumar Pani) : हाता - तिरिंग एनएच 220 के बदहाल होने के मामले में झामुमो मुखर हो गई है. रैयतों को अपने भवन व अन्य निर्माण का मुआवजा नहीं मिलने को इसकी मुख्य वजह बताई जा रही है. विगत दिनों संवेदक द्वारा भूमि अधिग्रहण नहीं होने के कारण सड़क निर्माण नहीं होने की बात कही गई. इसके बाद बुधवार शाम को हाता में झामुमो की ओर से प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जवाब दिया गया. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने बताया कि हाता - तिरिंग एनएच-220 के दुर्दशा पर जमशेदपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सह सांसद विद्युत वरण महतो और संवेदक विकास सिंह के द्वारा झूठ बोलकर लोगो को दिगभ्रमित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-mla-sunita-chaudhary-reached-giridih-sought-votes-for-husband-chandraprakash/">रामगढ़

विधायक सुनीता चौधरी पहुंचीं गिरिडीह, पति चंद्रप्रकाश के लिए मांगा वोट
उन्होंने कहा कि एनएच-220 केंद्र सरकार के अधीन आता है. एनएच-220 का निर्माण कार्य प्रक्रिया वर्ष 2017 मे शुरू किया था, जिसे डेढ़ वर्ष मे पूर्ण करना था. उस समय राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार थी. सुधीर सोरेन ने कहा कि हाता से तिरिंग तक सड़क निर्माण की लंबाई 13.5 किमी है, जिसमें लगभग-9.5 किमी बना. शेष सड़क भू-अर्जन करके बनाना था. जिसके लिये केंद्र सरकार के सड़क मंत्रालय द्वारा बगैर जांच कराये जमीन अधिग्रहण के लिये प्राक्कलन के साथ 2.5 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि की स्वीकृति केंद्र सरकार ने दिया. जिसमें भवन व अन्य निर्माण का मुआवजा शामिल नहीं था. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-mla-sunita-chaudhary-reached-giridih-sought-votes-for-husband-chandraprakash/">रामगढ़

विधायक सुनीता चौधरी पहुंचीं गिरिडीह, पति चंद्रप्रकाश के लिए मांगा वोट
रैयतों ने केवल जमीन का मुआवजा लेने से इनकार कर दिया. रैयत पूरा मुआवजा एक साथ देने की मांग करने लगे. इसके बाद संबंधित पदाधिकारियों ने स्थलीय जांच कर जमीन और मकान का मुआवजा 6.87 करोड़ की राशि निर्धारित की. शेष राशि के लिये विभाग के द्वारा केंद्रीय सड़क मंत्रालय को लगातार पत्राचार किया गया. लेकिन आज तक राशि उपलब्ध नहीं कराया गया. इस स्थिति मे प्रभावित होनेवाले रैयतों को उचित मुआवजा नहीं मिला जिसके कारण से सड़क भी नहीं बना. वर्तमान समय में सड़क पुरी तरह से जर्जर हो गई है. इसके लिये केंद्र सरकार जिम्मेदार है. वर्तमान राज्य सरकार और स्थानीय विधायक को जिम्मेदार ठहराना गलत है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bjp-people-hate-the-name-of-tribal-that-is-why-they-call-them-forest-dwellers-kalpana/">घाटशिला

: बीजेपी वालों को आदिवासी के नाम से ही नफरत है इसलिए तो वे वनवासी कहते हैं : कल्पना
विधायक संजीव सरदार के प्रयास से झामुमो के सांसद विजय कुमार हांसदा ने केंद्र सरकार को भी सड़क पुर्ननिर्माण के लिये पत्राचार किया. उन्होंने कहा कि संवेदक के द्वारा कार्य सरेंडर के बाद नौ करोड़ की लागत से सड़क पुर्ननिर्माण की बात भाजपा द्वारा किया जा रहा है. जबकि ऐसी कोई स्वीकृति केंद्र सरकार के द्वारा नहीं दिया गया. एनएच-220 की दुर्दशा पर भाजपा झूठ बोल रही है. इस अवसर पर भुवनेश्वर सरदार, चक्रधर महतो, अब्दुल रहमान, रमेश सोरेन, देव पालित, मनोहर सरदार, उदय सरदार, गोपीनाथ सरदार, मनोरंजन सरदार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-said-the-order-to-deposit-weapons-of-all-licensees-is-not-right-scrutiny-is-needed-first/">हाईकोर्ट

ने कहा- सभी लाइसेंसधारियों का हथियार जमा करने का आदेश सही नहीं, पहले स्क्रूटनी की जरूरत

गुड़ाबांदा : पीएम के नेतृत्व में भारत 5वां बड़ा इकोनॉमी बना : लखन मार्डी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Dumaria-Lakhan-Mardi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Gudabanda (Sanat Kumar Pani) : घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता लखन मार्डी ने बुधवार को जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में गुड़ाबांदा प्रखंड के सिंहपुर पंचायत के डूंगरीगोड़ा, फॉरेस्ट ब्लॉग पंचायत के मुडाठाकरा, रेरुआ आदि गांवों में जनसंपर्क किया. उन्होंने मतदाताओं को आग्रह करते हुए कहा कि आज इजराइल जैसा शक्तिशाली देश भी भारत का हथियार पसंद करता है. इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड">https://lagatar.in/chief-secretary-of-uttarakhand-wrote-a-letter-to-the-chief-secretaries-of-all-the-states-send-chardham-pilgrims-as-per-health-advisory/">उत्तराखंड

की मुख्य सचिव ने सभी राज्यों के चीफ सेक्रेट्री को लिखा पत्र, चारधाम यात्रियों को हेल्थ एडवाइजरी के अनुसार भेजें
भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 1.37 करोड़ युवा हुए प्रशिक्षित हुए हैं. 390 नए विश्वविद्यालय, 7 नए आईआईटी, 7 नए आईआईएम, 15 नए एम्स और 225 मेडिकल कालेज की स्थापना कर पीएम मोदी ने विकास का इतिहास रचा है. अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, काशी विश्वनाथ व उज्जैन महाकाल मंदिर में भव्य कॉरिडोर का निर्माण कर सांस्कृतिक विरासत का नया युग स्थापित करने का काम पीएम मोदी ने किया है. प्रधानमंत्री मोदी और विद्युत वरण महतो का विकास जिन विरोधियों को नहीं दिखता है उन्हें चश्मा का नंबर बदलना चाहिए. विद्युत वरण महतो ने जमशेदपुर घाटशिला बहरागोड़ा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा दिया है. 10 वर्ष पहले नेशनल हाईवे की क्या स्थिति थी. इसे भी पढ़ें : आदिवासी">https://lagatar.in/no-one-is-a-bigger-hindu-than-a-tribal-vishnudev-sai/">आदिवासी

से बड़ा हिंदू कोई नहीं होता : विष्णुदेव साय
जादूगोड़ा मुसाबनी डुमरिया होते हुए कैमा सड़क की स्थिति क्या थी यह किसी से छुपा हुआ नहीं है. घर-घर बिजली पहुंचाने वाले विद्युत वरण महतो ही है और भी काम बाकी है. यह सब तो एक झलक थी. आनेवाले 5 साल मे अधूरी कार्यों को पूर्ण करेंगे साथ ही नए कार्यों की शुरूआत करेंगे. उन्होंने कमल फूल छाप पर वोट देकर भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को अपार मतों से विजयी बनाकर पीएम मोदी का हाथ को मजबूत करने का आह्वान किया. मौके पर रामचंद्र हेंब्रम, राम मार्डी, राजेंद्र पातर, तारापदो कुईला, राजीव पितर, शिव पातर, कालु धीबर आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-to-visit-jharkhand-on-may-24-will-hold-public-meeting-in-jamtara/">अमित

शाह 24 मई को झारखंड दौरे पर, जामताड़ा में करेंगे जनसभा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp