Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : बनने के साथ उखड़ने लगी सड़क, ग्रामीणों में रोष

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बड़ाकांजिया के धाधका चौक से नयाग्राम सड़क की मरम्मती कार्य लगभग 58 लाख से की जा रही है. राज्य संपोषित योजना अंतर्गत मरम्मती कार्य किया जा रहा है. ठेकेदार द्वारा सड़क में डाली गई पीच उखड़ने लगी है. जबकि मरम्मती कार्य एक सप्ताह पूर्व किया गया है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-police-inspector-manoj-mallick-will-tell-success-tips-to-college-students/">घाटशिला

: कॉलेज के छात्रों को पुलिस इंस्पेक्टर मनोज मल्लिक बताएंगे सफलता के टिप्स

घटिया निर्माण की जानकारी विधायक को दी गई

विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने ग्रामीणों की शिकायत पर इस सड़क का निरीक्षण किया. विधायक प्रतिनिधि मिर्जा सोरेन ने बताया कि सड़क के मरम्मती कार्य घटिया स्तर का कराया जा रहा है. जिसके कारण सड़क उखड़ने लगी है. घटिया निर्माण की जानकारी विधायक संजीव सरदार को दी जायेगी. इस योजना के ठेकेदार कन्हैया सिंह द्वारा फोन रिसीव नहीं किये जाने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-police-arrested-seven-people-for-stealing-coil-from-transformer/">चाईबासा

: ट्रांसफार्मर से क्वायल चोरी करने के आरोप में सात लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही