Search

डुमरिया : ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र में जड़ा ताला, सेविका के व्यवहार से थे आक्रोशित

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत पलाशबनी पंचायत के बड़ाबोतला टोला धतकीडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया था. ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका गीता बेलदार के केंद्र नहीं आने, पोषाहार कम देने और ग्रामीणों के साथ गलत व्यवहार करने से आक्रोशित होकर आंगनबाड़ी केंद्र में ताला जड़ दिया गया था. इसकी सूचना पाकर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पद्मावती बेरा धतकीडिह पंहुचीं और ग्रामीणों के साथ बैठक की. ग्रामीणों ने सुपरवाइजर को तमाम जानकारी देकर आंगनबाड़ी सेविका को हटाने की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि सेविका माह में एक दो दिन केंद्र आती है. बाकी दिन प्रखंड कार्यालय जाने के नाम पर अनुपस्थित रहती है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-akhand-harinam-sankirtan-in-chowka-from-eight/">चांडिल

: चौका में अखंड हरिनाम संकीर्तन आठ से
इस संबंध में पहले भी ग्रामीणों द्वारा बैठक की गयी थी. सेविका को सुधरने के लिए कहा गया था. लेकिन सेविका ग्रामीणों की बात को अनसुनी करते हुए बैठक से उठकर चली गई थी. सोमवार को आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका के कहने पर ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र का ताला खोल दिया. ग्रामीणों को सेविका से संबंधित शिकायत लिखित देने और सहायिका सविता नायक द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने की बात पर्यवेक्षिका द्वारा कहा गया. इसे भी पढ़ें :ओटीएस">https://lagatar.in/ots-scheme-common-electricity-consumers-can-also-deposit-dues-in-five-installments/">ओटीएस

स्कीम : आम बिजली उपभोक्ता भी पांच किस्तों में जमा कर सकते हैं बकाया
इस मामले में सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी ने बताया कि संबंधित आंगनबाड़ी सेविका को ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर शोकॉज किया गया है. आरोप सही पाए जाने पर सेविका को चयनमुक्त किया जायेगा. सोमवार को बैठक में टोला प्रधान हरिमोहन सरदार, कुलदीप सरदार, रमन बेलदार, शिवसुंदर बेलदार, चंद्रमोहन सरदार, मनो सरदार, करुणा सरदार, बुलु सरदार, मीना सरदार, बांसती सरदार, शोभारानी सरदार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp