Search

 
 
 

डुमरिया : ग्रामीणों ने श्रमदान कर की चेकडैम की मरम्मत

 

Dumaria (Sanat Kr. Pani) : डुमरिया प्रखंड के कुमड़ाशोल पंचायत अंतर्गत पुनासीबाद जाहेरटोला के ग्रामीणों ने सोमवार को श्रमदान से पेचानाला चेकडैम की मरम्मत की. ग्रामीणों ने बताया कि चेकडैम में दरारें पड़ जाने से पानी जमा नहीं हो रहा था. पानी बह जा रहा था. डैम पूरी तरह से सूख गई है.‍‌‍ पानी की कमी होने के कारण मौसमी सब्जी की खेती ग्रामीण नहीं कर पा रहे हैं. ग्रामीणों ने आपस में चंदा करते हुए आवश्यक सामग्रियां को लाया. इसके बाद श्रमदान करते हुए दरारें भर दी गई. टूटी हुई दरारों में सीमेंट से प्लास्टर किया गया. ग्रामीणों के मुताबिक अगले वर्ष चेकडैम में पानी जमा रहने की उम्मीद है. मौके पर मासांग टुडू, सोमाय सोरेन, नारान टुडू, ओजेन मुर्मू, गुलिया हेंब्रम, बबलू सोरेन आदि ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : अलर्ट">https://lagatar.in/alert-prepaid-smart-meter-does-not-recharge-connection-will-be-cut/">अलर्ट

: प्रीपेड स्मार्ट मीटर नहीं करा रहे रिचार्ज तो कट जाएगा कनेक्शन

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही