Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : बिजली विभाग के दोहरे बिल से परेशान ग्रामीणों ने उप प्रमुख से की शिकायत

Dumaria (Sanat Kr. Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बेसारपाहाड़ी और सालगाडिह के ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रखंड के उप प्रमुख चैतन्य मुर्मू से मिलकर विद्युत विभाग द्वारा उन्हें दोहरे बिल भेजे जाने की शिकायत की है. ग्रामीणों का कहना है कि मीटर से रीडिंग लेकर एक बिल दिया जा रहा है, जो सामान्य है. दूसरा बिल उनके नाम पर दूसरी आईडी संख्या के साथ दिया जा रहा है. जिसमें हजारों का बकाया दिखाया जा रहा है. ग्रामीणों ने उप प्रमुख से इस समस्या के समाधान का अनुरोध किया है. उप प्रमुख चैतन्य मुर्मू ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई आनंद कुमार कच्छप से बात की. विभाग द्वारा जल्द ही इसमें सुधार का आश्वासन दिया गया है. दुर्गा मुर्मू, रामचंद्र मुर्मू, विश्वनाथ माहाकुड़, गुरुचरण गोप, मिली गोप, कमल महाकुड़ आदि ग्रामीणों को दोहरा बिल दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-john-miran-munda-staged-a-sit-in-in-front-of-the-subdivision-office-to-get-compensation/">चाईबासा

: मुआवजा दिलाने को लेकर जॉन मिरन मुंडा ने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष दिया धरना

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही