Search

 
 
 

डुमरिया : रालीझरना सबर बस्ती में ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के खैरबनी पंचायत अंतर्गत भीतरआमदा टोला रालीझरना में कुछ दिन पूर्व बंद जलमीनार के पैनल बोर्ड को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा बदला गया था. इसके बाद मोटर चालू हो गया. कुछ दिन बीत जाने के बाद जलमीनार में लगे पैनल में फिर से गड़बड़ी शुरू हो गई है. मोटर कुछ देर चलने के बाद बंद हो जा रहा है. ग्रामीणों के मुताबिक इस जलमीनार में पानी बहुत कम निकल रहा है जिसके कारण ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है. ग्रामीणों ने प्रखंड उप प्रमुख चैतन मुर्मू को इसकी जानकारी देकर जलमीनार को दुरुस्त कराने की मांग की है. पर्याप्त पानी नहीं निकलने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. इस टोला में 15 सबर परिवार रहते हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-raf-106th-battalion-celebrated-86th-foundation-day-many-programs-organized/">आदित्यपुर

: रैफ 106वीं बटालियन ने मनाया 86वां स्थापना दिवस, कई कार्यक्रम आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही