Search

डुमरिया : ग्रामीणों ने नाला निर्माण की मांग को लेकर की बैठक

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के खड़िदा टोला आढ़ापाही के ग्रामीणों ने जोंकोदोरोह नाला बकुलचंदा से हरियाबेड़ा तक तीन किलोमीटर नाला निर्माण की मांग की है. सोमवार को ग्रामीणों ने इस मुद्दे को लेकर बैठक की. ग्रामीणों का कहना है कि इस नाला के निर्माण से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को सिंचाई का पानी मिल सकेगा. जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण नाला का निर्माण नहीं हो पाया है. ग्रामीणों ने बताया कि नाला निर्माण आनेवाले समय में चुनावी मुद्दा बनेगा. ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से इसको लेकर सवाल खड़े करेंगे. मौके पर पूर्व पंसस मधुसूदन बिरुवा और धीरीगुटू और हरियाबेड़ा टोला के ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ेंचांडिल">https://lagatar.in/chandil-leave-given-in-the-offices-after-the-death-of-panchayat-servant/">चांडिल

: पंचायत सेवक की मृत्यु के बाद कार्यालयों में दी गई छुट्टी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//