Search

 
 
 

डुमरिया : 400 फीट में भी नहीं निकला पानी, ग्रामीण हुए निराश

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत धोलाबेड़ा गांव के तालाडीह टोला में भीषण जल संकट से ग्रामीणों को उबारने की कोशिश बोरिंग में पानी नहीं निकलने के कारण असफल साबित हुई. धोलाबेड़ा गांव के तालाडीह टोला में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा गुरुवार को 400 फीट डीप बोरिंग कराने के बाद एक बूंद भी पानी नहीं मिला. इस टोला के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं. इसे भी पढ़ें : विपक्षी">https://lagatar.in/opposition-mps-give-adjournment-notices-in-both-houses-of-parliament-to-discuss-manipur/">विपक्षी

सांसदों ने मणिपुर पर चर्चा के लिए संसद के दोनों सदनों में कार्य स्थगन के नोटिस दिये
ग्रामीण पेयजल संकट के समाधान के लिए भीषण गर्मी में श्रमदान से 20 फीट गहरा कुआं की खुदाई की थी. ग्रामीणों को उम्मीद थी कि डीप बोरिंग से पेयजल संकट का समाधान हो जाएगा. इसके बाद 400 फीट गहराई में भी पानी नहीं मिलने से ग्रामीण निराश हैं. ग्रामीण दारा सिंह सरदार ने बताया कि सभी ग्रामीण 4 00 फीट में पानी नहीं निकलने से बहुत निराश हैं. पहाड़ी की तलहटी पर बसे इस टोला के ग्रामीणों को पेयजल संकट समाधान की उम्मीदें खत्म हो गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही