Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : धाधकीडीह में पांच साल से खराब है जलापूर्ति योजना, ग्रामीण परेशान

Dumariya : डुमरिया प्रखंड में जल नल योजना से नयी जल मीनारें बनाई जा रही हैं. वहीं दूसरी ओर पुरानी जल मीनार रख रखाव के अभाव में खराब हो रही हैं. लाखों के लागत से लगाये गये सोलर प्लेट और पंप खराब हो रहे हैं. प्रखंड की पलाशबनी पंचायत अंतर्गत धतकीडीह में दो जल मीनार स्थापित की गई थीं. इनमें एक पांच साल से खराब है. दूसरी से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं निकलता है. यहां के ग्रामीण पेयजल के लिए परेशानियां उठा रहे हैं. इसे भी पढ़ें :20">https://lagatar.in/farmers-will-march-to-delhi-again-on-march-20-announcement-of-tickets/">20

मार्च फिर दिल्ली कूच करेंगे किसान, टिकैत की घोषणा
ग्राम प्रधान काजमन सरदार, सुशील सरदार, हरि मोहन सरदार, जग मोहन सरदार, बुदान सोय, रंजीत सरदार, शिवशंकर बेल्दार, बिरो सरदार, अपीन सरदार, अशोक सरदार, सोनाली सरदार, मोली बेलदार जयंती सरदार के मुताबिक 5 वर्ष से इस जल मीनार के खराब हो चुके पंप का मरम्मत नहीं की गयी है. इसके कारण जल मीनार में पानी नहीं चढ़ पाता है. इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई आकाश जायसवाल ने बताया कि धतकीडीह में जल्द जल मीनार स्थापित की जाएगी और ग्रामीणों को पर्याप्त पानी मिलगा. इसे भी पढ़ें :20">https://lagatar.in/farmers-will-march-to-delhi-again-on-march-20-announcement-of-tickets/">20

मार्च फिर दिल्ली कूच करेंगे किसान, टिकैत की घोषणा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही