Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : डुंगरीडीह में छह माह से जल मीनार खराब, पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं ग्रामीण

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बांकिशोल पंचायत के कुंडालुका टोला डुंगरीडीह में जल मीनार छः माह से खराब है. जिस कारण डुंगरीडीह टोला के ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पीएचडी विभाग और जनप्रतिनिधियों को दी लेकिन जल मीनार की तकनीकी समस्या को ठीक नहीं किया गया. इस कारण ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है. लोगाें काे पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. दर्जनों घरों के लोग यहां से पानी ले जाते थे, लेकिन जल मीनार खराब होने से लोगों को परेशानी हो रही है. ग्रामीण फुलो टुडू ,बाल्ही टुडू, पार्वती टुडू, सपना टुडू, गेच्छो टुडू, दुलगू टुडू, सिंगों बास्के, राम टुडु, मादरु टुडू, रोहित टुडू, लक्ष्मण बास्के ने जल मीनार को दुरुस्त कराने की मांग प्रशासन से की है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-outrage-among-villagers-due-to-delay-in-construction-of-water-tower/">डुमरिया

: जल मीनार के निर्माण में विलंब होने से ग्रामीणों में आक्रोश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही