Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : झाड़ियों में मिली महिला की लाश, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया थाना क्षेत्र के जादूगोड़ा में सोमवार को एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान मुसाबनी थाना क्षेत्र के पारुलिया गांव टोला लेंजोबेड़ा की नीलू हेम्ब्रम के रुप में हुई है. सोमवार सुबह ग्रामीणों ने झाड़ी में शव देखा. इसकी सूचना पंचायत के मुखिया सुरेश हेम्ब्रम के माध्यम से डुमरिया पुलिस को दी. डीएसपी चंद्रशेखर आजाद और थाना प्रभारी संजीवन उरांव ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक महिला के पिता कानिकोचा निवासी सुदाम मुर्मू ने हत्या की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि 6 माह पूर्व उसके पति साहेब हेम्ब्रम की हत्या कर शव को पत्नीपाल डैम में बहा दिया गया था. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-when-the-married-girl-did-not-go-along-the-young-man-hit-her-with-a-blade/">चाकुलिया

: शादीशुदा युवती साथ नहीं गई तो युवक ने उसके गले पर ब्लेड मारा
डीएसपी चंद्रशेखर आजाद और डुमरिया थाना प्रभारी संजीवन उरांव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि हत्या की गई है या बीमारी से मौत हुई है. डीएसपी ने बताया कि मेला के दिन मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि महिला को मिर्गी का दौरा पड़ा था. शव झाड़ियों तक कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है. मृतक महिला के पिता सुदाम मुर्मू ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी घर आई थी. इसके बाद फोडीह स्थित मामा घर चली गई. मामा घर से ही 4 मार्च को जादूगोड़ा मेला घूमने गई थी. इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था. उन्होंने आशंका जताई है कि हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही