Search

 
 
 

दुमका : जरमुंडी में ठगी की योजना बना रहे 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

 
Dumka : दुमका">https://lagatar.in/dumka-dc-and-sp-did-yoga-on-international-yoga-day/">

(Dumka) जिले के जरमुंडी थाना की पुलिस ने साइबर अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी 21 जून को जरमुंडी के चोरखेदा गांव से हुई. एसपी अंबर लकड़ा ने 22 जून को अपने सभाकक्ष में प्रेसवार्ता में इसका खुलासा किया. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरखेदा गांव के समीप झाड़ी में कुछ युवक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ बैठे हैं. इसके बाद पुलिस की टीम गठित कर बताए गए स्‍थान पर छापेमारी की गई. वहां झाड़ि‍यों में 20 से 22 की संख्या में युवक मोबाइल और लैपटॉप लेकर कुछ कर रहे थे. पुलिस को देखते ही सभी भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया. पूछताछ में दोनों ने बताया कि‍ वे लोग साइबर अपराध की योजना बना रहे थे. उनकी निशानदेही पर उनके एक अन्‍य साथी को पुलिस ने पकड़ लिया. गिरफ्तार युव‍कों में शैलेंद्र कुमार मंडल, गुड्डू कुमार मंडल और मुकेश कुमार मंडल शामिल हैं. शैलेंद्र और गुड्डू जरमुंडी के रहने वाले हैं, जबकि मुकेश कुमार मंडल जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र का रहनेवाला है. तीनों आरोपि‍यों को पुलिस ने दुमका कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया.

लोगों के मोबाइल का क्‍लोन बनाकर करते थे ठगी : एसपी

पुलिस की पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे बैंक अधिकारी बनकर लोगों के मोबाइल पर फोन करते थे और झांसे में लेकर उनका डॉक्‍यूमेंट हासिल कर लेते थे. एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि पकड़े गए अपराधी इतने शातिर हैं कि लोगों को फोन कर झांसे में लेते थे और बातचीत में ही उनके मोबाइल का क्लोन बना लेते थे. इसके बाद अपनी मर्जी से पैसे ट्रांसफर कर लेते थे. यह भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/dumka-make-better-preparations-for-shravani-mela-department-dc/">दुमका

: श्रावणी मेला की बेहतर तैयारी करें विभाग- डीसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही