Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : 65 एएसआई पदोन्नति पाकर बने एसआई, पारण परेड का आयोजन

Dumka : जिला पुलिस के 65 एएसआई को पदोन्नित देकर एसआई बनाया गया है. पदोन्नति पाए एसआई के लिए 8 फरवरी को पुलिस लाइन मैदान में पारण परेड का आयोजन किया गया. परेड के मुख्य अतिथि संथालपरगना प्रक्षेत्र के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल थे. मंच से उन्होंने सलामी ली. डीआईजी ने कहा कि पदोन्नति के लिए प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी है. सभी एसआई को 8 सप्ताह का प्रशिक्षण दो जगहों में दिया गया. 6 सप्ताह का शारीरिक प्रशिक्षण दुमका तथा 2 सप्ताह का तकनीकी प्रशिक्षण मुसलबनी में दिया गया. प्रशिक्षण काल में अपने पेशे से संबंधित गहन प्रशिक्षण दिया गया. बताया गया कि बताया गया कि किसी भी आपराधिक कांड का अनुसंधान कैसे करना है? पारण परेड का मुख्य आकर्षण कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जरमुंडी के छात्राओं की बैंड प्रस्तुति रही. आकर्षक प्रस्तुति देने पर छात्राओं को 12,500 रुपए नगद पुरस्कार दिया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=548403&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : पशु टीकाकरण को लेकर उपायुक्त ने की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही