Search

 
 
 

दुमका : डायन होने की आशंका में तीन महिलाओं समेत एक पुरुष को गर्म रॉड से दागा, 6 आरोपी गिरफ्तार

 
Rupam Kishor Singh Dumka : आदिवासी समाज अभी भी अंधविश्वास की जकड़न में हैं. सरैयाहाट थाना क्षेत्र के अस्वारी गांव में 25 सितंबर को डायन होने की आशंका में तीन महिलाओं समेत एक पुरुष पर जुल्म ढ़ाए गए. चारों को बुरी तरह पीटने के बाद मलमूत्र घोलकर पिलाया. इसके बाद लोहे का रॉड गर्म कर पूरे शरीर को दाग दिया. सरैयाहाट थाना के इंस्पेक्टर ने 26 सितंबर को प्रेस कांफ्रेस में कहा कि मामले में 6 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मलमूत्र पिलाने और लोहे के गर्म रॉड से दागने के आरोप को पुलिस जांच कर रही है.

क्या है मामला

सरैयाहाट थाना क्षेत्र के अस्वारी गांव में गिरफ्तार आरोपियों के घर में बच्चे बीमार थे. इन आरोपियों को आशंका थी कि गांव के ही चार लोगों ने जादू-टोना कर बच्चे को बीमार कर दिया है. इसी आशंका में रसी मुर्मू (55), सोनमुनी टुड्डू (47), श्रीलाल मुर्मू (40) और कोलो टुड्डू (45) को बुरी तरह पिटाई करने के बाद मलूमत्र पिलाया. उसके बाद लोहे के रॉड गर्म कर दाग दिया. जुल्म ढ़ाए जाने से चारों पीड़ित डरे-सहमे थे. पुलिस को सूचना देने की हिम्मत नहीं जुटा पाए. खबर पाकर सरैयाहाट थाना प्रभारी विनय कुमार सदलबल अस्वारी गांव पहुंचे और पीड़ितों को इलाज के लिए सरैयाहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. दो पीड़ित की गंभीर स्थिति को देखते हुए देवघर रेफर कर दिया गया. एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. इसी मामले में 26 सितंबर को 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पीड़ितों के परिजनों ने पुलिस को बयान दिया कि अस्वारी गांव के ही ज्योतिन मुर्मू ने बैठक कर लोगों को उकसाया. उसके इशारे पर मुनि सोरेन, लखीराम मुर्मू, सुनील मुर्मू, उमेश मुर्मू, मंगल मुर्मू समेत कुछ अन्य ग्रामीणों ने घटना को अंजाम दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=424533&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका :  ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही