Search

 
 
 

दुमका : सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

 
Dumka : गोपीकांदर थाना क्षेत्र में 1 जनवरी की शाम हुए सड़क हादसे में घायल सावन राय (48) की फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में इलाज के दौरान मौत हो गई. 1 जनवरी को ही दुर्गापुर गांव के समीप हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार अभिराम मरांडी (45) की मौत हुई थी. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर दुमका-पाकुड़ सड़क मार्ग जाम कर दिया. सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों की भीड़ को एक तेज रफ्तार टैंकर ने रौंद दिया, जिससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया. गोपीकांदर थाना क्षेत्र के मजडीहा गांव निवासी मृतक सावन राय भी उन्हीं तीनों घायलों में शामिल थे. सड़क हादसे में मृत अभिराम मरांडी की मजडीहा गांव में शादी हुई थी तथा ससुराल में ही घर जमाई बनकर रह रहे थे. आक्रोशित ग्रामीणों ने देर रात तक सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की. भीड़ ने एक कोयला लदा हाइवा में आग लगा दी. एसडीपीओ नूर मुस्ताफ़ा 1 जनवरी की रात 2 बजे तक घटनास्थल पर डटे रहे. दमकल की गाड़ी से आग बुझाया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=512469&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कृषि मंत्री ने दी मुख्यमंत्री को बधाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही