Search

 
 
 

दुमका : फिर मिली एक नाबालिग आदिवासी लड़की की पेड़ से झूलती लाश

 
Dumka : पेट्रोल कांड से दहले दुमका में हादसों का सिलसिला ज़ारी है. 12 अक्टूबर को एक बार फिर नाबालिग आदिवासी लड़की की पेड़ से लकटती लाश बरामद हुई. इसके साथ ही एक अन्य महिला और एक युवक का भी शव बरामद हुआ. एक दिन में तीन मौतों की खबर से ज़िले में सनसनी फैल गई है.

    काठीकुंड के आमगाछी गांव की थी छात्रा

काठीकुंड थाना के बड़तल्ली गांव के बाहर दसवीं की नाबालिग आदिवासी छात्रा का पेड़ से लटकता शव बरामद होने के बाद लोग सहमे हुए हैं. पेड़ से लटकते शव को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया. बात जंगल में आग की तरह फैल गयी. शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई. मृतका काठीकुंड थाना क्षेत्र के ही आमगाछी गांव की रहने वाली थी. कुछ दिन पूर्व अपने चाचा के घर बड़तल्ली गांव आई थी. पांच दिन पूर्व वह किसी को कुछ बताये बिना ही घर से निकल गई थी. [caption id="attachment_442792" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/police-gramin-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी व स्थानीय  लोगों की भीड़[/caption]

जांच से पता चलेगा कि मामला हत्या व आत्महत्या का

काठीकुंड के थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल ने बताया कि 11 अक्टूबर शाम को परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना थाने में दी थी. 12 अक्टूबर की सुबह उसका शव बरामद किया गया है. शव पूरी तरह  खराब हो चुका है और काफी दुर्गंध आ रही है.. माना जा रहा है कि छात्रा की मौत कई दिन पूर्व ही हो गई है. थाना प्रभारी ने कहा कि परिवार वालों से बात कर हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही  कहा जा सकता है कि मामला आत्महत्या का है या फिर कोई और.

   दो और शव बरामद होने से सकते में पुलिस

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पंजबोना गांव में अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है. पुलिस इस मामले में अब तक लकीर पीट रही है. पुलिस के आला अधिकारी तहकीकात की बात कह रहे हैं. दुमका नगर थाना क्षेत्र के बंदरज़ोरी मोहल्ले में भी फंदे से झूलता एक युवक का शव बरामद होने के बाद लोग हैरान हैं. हालांकि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. यह">https://lagatar.in/dumka-interstate-gang-of-dacoits-exposed-11-arrested-red-handed/">यह

भी पढ़ें : दुमका : डकैतों के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश़, रंगेहाथ 11 गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही