Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने काला बिल्ला लगाकर ईद मनाने का किया एलान

Advertisement
Advertisement
Dumka : दुमका https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=300673&action=edit">

style="color: #ff0000;">(Dumka)
- अंजुमन इस्लामिया सह मदरसा कमेटी ने काला बिल्ला लगाकर ईद नमाज अदा करने की घोषणा की है. कमेटी ने 2 मई को नगर थाना परिसर में ईद को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक का भी बहिष्कार किया. बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय के एक भी प्रतिनिधियों ने भाग नहीं लिया. कमेटी के अध्यक्ष मो. परवेज अली का कहना है कि 7-8 युवकों की शिकायत पर प्रशासन ने कमेटी के सदस्यों पर डंडे बरसाए थे. प्रशासन की हरकत का हमलोग विरोध कर रहे हैं. कमेटी के सदस्य काला बिल्ला लगाकर ईद का नमाज अदा करेंगे. वैसे भी शांति">https://www.livehindustan.com/jharkhand/dumka/story-peace-committee-meeting-regarding-bakrid-4236619.html">शांति

समिति की बैठक में उपस्थिति कम थी. ज्यादातर कुर्सियां खाली थी. उपस्थिति कम होने के बाबत पूछे जाने पर एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने कहा कि पंचायत चुनाव में व्यस्त होने के कारण कई लोग नहीं आए. कमेटी द्वारा काला बिल्ला लगाकर ईद की नमाज अदा करने की घोषणा के बाबत पूछे जाने पर सदर सीओ यामुन रविदास ने कहा कि प्रसासन को इसकी कोई सूचना नहीं है. माहौल बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी. कमेटी के सदस्यों को प्रशासन से मिलकर बात रखनी चाहिए, जिससे समस्या का समाधान हो सके. जमीन विवाद को कोई मामला हो तो उसका भी निराकरण किया जाएगा. मालूम हो कि जामा मस्जिद परिसर में जमीन के एक टुकड़े पर विवाद चल रहा है. अंजुमन इस्लामिया कमेटी उस जमीन पर दावा जता रही है. दूसरा पक्ष भी उस जमीन को सरकारी जमीन बता रहा है. कमेटी द्वारा निर्माण कार्य शुरू करने पर दूसरा पक्ष प्रशासन को लिखित आवेदन देकर कार्य बंद करा देता है. मामला एसडीओ के पास लंबित है. फिलहाल जमीन पर धारा 144 लागू है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=301374&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : बिहार में ओवरलोड ट्रकों की नो एंट्री से दुमका-भागलुपर सीमा पर लगी ट्रकों की कतारें [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही