Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका :  एकतरफा मुकाबले में अशोका लायंस ने दुमका रॉयल्स को हराया

Advertisement
Advertisement
Dumka : दुमका (Dumka) न्यू केयर दुमका प्रीमियर लीग (डीपीएल) में सुबह खेले गये पहले मुकाबले में जहां अशोक लायंस ने आसानी से जीत दर्ज कर ली, वहीं दूसरे मुकाबले में भी दुमका चौलेंजर्स ने शम्मी आरिफ वारियर्स को एक विकेट खोकर 6 ओवरों में ही हरा दिया. टॉस जीतकर अशोक लायंस ने गेंदबाजी का फैसला किया. तौसीफ, शुभम एवं सचिन ने 2-2 विकेट लेकर दुमका रॉयल्स की कमर तोड़ दी. चैतन्य ने 45 गेंदों पर 33 रन एवं आर्य चक्रवर्ती ने 18 गेंदों में 11 रन बनाये, जबकि विकेट कीपर जीत शर्मा ने 16 गेंदों में 15 रन जोड़े. कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नही पहुंच सका. रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 102 रन ही बना सकी. जवाबी पारी में अशोक लायंस के कप्तान तौशिफ ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए 20 गेंदों में 35 रन बनाकर न सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि मैन ऑफ द मैच भी चुने गये. अंकुश एवं सौरभ ने 22 रन तथा 18 रन बनाकर कप्तान का साथ दिया. रॉयल्स की ओर से सचिन ने 2 एवं चैतन्य तथा लक्ष्मण ने 1-1 विकेट लिये. जिला क्रिकेट संघ के संरक्षक प्रदीप मिश्रा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया. दूसरे मैच में दुमका चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. इस मैच के मैन ऑफ द मैच चुने गये सूरज की घातक गेंदबाजी के आगे वारियर्स की पूरी टीम 60 रनों पर ही सिमट गई. वारियर्स की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका. चैलेंजर्स की ओर से सूरज कुमार ने 4 ओवरों में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए. राज आर्यन ने 6 रन देकर तीन और विकेट विभु ने एक विकेट लिया. दुमका चैलेंजर्स की टीम से आदित्य राज ने 11 गेंदों में 23 रन बनाए एवं अतुल ने 23 गेंदों का सामना कर 21 रनों का स्कोर खड़ा किया एवं टीम को एक आसान जीत दिलाई. जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष ललित पाठक ने सूरज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया. इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, संजय तिवारी, उमेश राउत, संजीव सिंह मुनचुन, अंजनी शरण, गोविंदा तिवारी, अमित सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-parking-arrangement-started-outside-golf-ground-park/">धनबाद:

गोल्फ ग्राउंड पार्क के बाहर शुरू हो गई पार्किंग की व्यवस्था [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही