Dumka : संथाल- परगना मोटर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष की हत्या का प्रयास किया गया. यह घटना रविवार की सुबह कचहरी चौक के पास की है, जहां दो अपराधियों ने अरुण सिंह को गोली मारने की कोशिश की. लेकिन उन्होंने साहस दिखाते हुए उनकी पिस्तौल पकड़ ली. जिससे गोली नहीं चल सकी. लेकिन दोनों हमलावरों ने अरुण सिंह को जमकर पीटा और सड़क पर घसीटा, जिससे वह घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पीतांबर सिंह खेरवार मौके पर पहुंचे और हमले में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने कंट्रोल रूम के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.
दुमका : संथाल परगना मोटर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष की हत्या का प्रयास
Last Updated: Apr 21, 2024 12:00 AM (IST)