Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : स्कूल की बदहाल स्थिति, ग्रामीणों ने जड़ा ताला

Dumka : जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत हरीपुर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय को यहां के शिक्षकों ने बदहाल कर रखा है. तंग  आकर ग्रामीणों ने 30 जनवरी को स्कूल के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया तथा प्रदर्शन किया. ग्रामीण ग्राम प्रधान सुरेश मुर्मू के नेतृत्व में ताला जड़ने पहुंचे थे. स्कूल में ताला जड़े जाने की सूचना पाकर संकुल सेवी गौरांग साहा ग्रामीणों को समझाने पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी बातें नहीं सुनी. इस बीच खबर पाकर शिकारीपाड़ा बीडीओ संतोष कुमार चौधरी और बीईईओ अमिताभ झा स्कूल पहुंचे. जांच करने पर दोनों अधिकारियों को भी स्कूल में कुव्यस्था मिली. बीडीओ ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी. ग्राम प्रधान सुरेश मुर्मू और अभिभावक बसंती टुडू ने बताया कि स्कूल में शिक्षक अनुपस्थित रहते हैं. बच्चों को भोजन नहीं दिया जाता. स्कूल में चार शिक्षक पदस्थापित हैं. चारों शिक्षकों की आपस में मिली भगत है. प्रतिदिन सिर्फ एक शिक्षक स्कूल पहुंचते हैं. आज आने वाले शिक्षक कल नहीं आते. बहाना बनाकर शिक्षक अनुपस्थित रहते हैं. स्कूल में पेयजल की भी समस्या है. चापाकल विगत दो महीने से खराब है. स्कूल में नियमित कक्षाएं नहीं होती. बच्चे पढ़ना चाहते हैं, लेकिन शिक्षक नहीं पढ़ाते. यहां के अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए इस स्कूल पर निर्भर हैं. चारों शिक्षकों ने मिलकर स्कूल को बदहाल बना दिया है. इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ ने बताया कि 25 जनवरी को बीईईओ अमिताभ झा ने स्कूल का निरीक्षण किया था. स्कूल में एक शिक्षक अनुपस्थित थे. उनकी हाजिरी तत्काल काट दी गई. स्कूल आने पर अनुपस्थित शिक्षक ने खुद से अपनी हाजिरी बना ली. इस मामले को गंभीरता से लिया गया है. विद्यालय की देखरेख करने वाले संकुल सेवी ने भी लापरवाही बरती है. उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=538241&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : एसडीपीओ के सुरक्षा गार्ड की हृदयगति रुकने से मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही