Search

 
 
 

दुमका : बिचौलिया से लेनदेन के आरोप में मनरेगा लोकपाल के काम करने पर रोक, डीसी की अनुशंसा पर कार्रवाई

 
Rupam Kishore Dumka : दुमका ज़िला के मनरेगा लोकपाल राजेन्द्र प्रसाद साह के काम करने पर विभाग ने रोक लगा दी है. रानेश्वर प्रखंड के पाटजोड़ पंचयात में मनरेगा कार्य में अवैध राशि के लेनदेन का एक ऑडियो वायरल होने के बाद उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने मनरेगा लोकपाल को चयन मुक्त कर प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की थी. उपायुक्त ने बताया कि उनकी अनुसंशा के आलोक में विभाग ने चयन समिति में निर्णय होने तक दुमका के मनरेगा लोकपाल के काम करने पर लगा दी है. ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव अरूण कुमार सिंह ने लोकपाल राजेन्द्र प्रसाद साह को एक पत्र जारी करते हुए बताया है कि चयन समिति के अनुशंसा पर राज्य सरकार जब तक कोई निर्णय पारित नहीं करती हैं तब तक लोकपाल अपने क्षेत्र अंतर्गत कोई भी कार्य नहीं करेंगे. जांच में हुई लेनदेन की पुष्टि ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को डीसी ने पत्र लिखकर बताया है कि रानीश्वर बीडीओ द्वारा पाटजोड़ अंतर्गत योजनाओं के संबंध में वायरल ऑडियो के अलोक में योजनाओं की जांच करवायी गयी. जांच के दौरान इन योजनाओं में बरती गई अनियमितता की लीपापोती को लेकर बिचौलिया के द्वारा 8 हजार रुपये मनरेगा लोकपाल राजेन्द्र प्रसाद साह को देने की पुष्टि हुई है. इसी आधार पर रोजगार सेवक के द्वारा रानीश्वर थाना में बिचौलिया विपदतरण घोष के खिलाफ़ प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है. रानीश्वर बीडीओ ने लोकपाल के विरूद्ध अग्रेतर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. यह">https://lagatar.in/dumka-students-burn-effigy-of-rajasthan-cm-ashok-gehlot/">यह

भी पढ़ें : दुमका : छात्रों ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का पुतला फूंका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही