Search

 
 
 

दुमका : श्रावणी मेला शुरू होने से पहले विभिन्न विभाग अपने कार्य निपटाएं- डीसी

 
Dumka : दुमका (Dumka)- श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर डीसी रविशंकर शुक्ला ने 25 जून को बासुकीनाथ मंदिर सभागार में बैठक की. बैठक में डीसी ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिया कि मेला शुरू होने से पूर्व विभिन्न विभाग अपने कार्य पूरा कर लें. इसके लिए आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें. बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कठिनाई न हो. यह हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए. डीसी ने विद्युत विभाग को मेला क्षेत्र में बिजली संबंधित कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. जिन चौक-चैराहों पर बिजली तार सड़क क्रॉस करता हो वैसे स्थानों को चिन्हित करने समेत बिजली तारों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया, जिससे मेला के दौरान परेशानी न हो. मेला क्षेत्र और रुट लाइन में रोशनी की पूरी व्यवस्था करने और रजिर्व में ट्रांसफार्मर रखने का भी उन्होंने निर्देश दिया. मेला क्षेत्र में पेयजल और शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया. दर्शनिया टीकर और क्यू कॉम्प्लेक्स में भी पेयजल की व्यवस्था का निर्देश दिया गया. पेयजलापूर्ति से संबंधित समस्याएं 1 जुलाई तक दूर करने का निर्देश दिया गया. खराब यात्री शेड को मरम्मत करने और बदलने का भी निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि मेला क्षेत्र में गंदगी न दिखे. श्रद्धालुओं को यहां आने पर बेहतर अनुभूति हो. कंट्रोल रूम बनाया जाए. श्रद्धालु गंदगी देखने पर कंट्रोल रूम को सूचना देंगे. मेला लगने पर कंट्रोल रूम के बारे में प्रचार भी किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=340665&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : देश की सरहदों पर तैनात सैनिकों के लिए बच्चियों ने बनाई राखियां [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही