Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमकाः टोटो की टक्कर से बाइक पलटी, युवक की मौत

गोपाल लोहार बाइक पर सवार होकर अपने गांव से दुमका की ओर जा रहा था. तभी शिकारपुर गांव के तीखे मोड़ के पास एक टोटो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर पलट गई. इस हादसे में गोपाल के सिर में गंभीर चोट लगी.
Advertisement
Advertisement

Dumka : दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई. घटना शुक्रवार को शिकारपुर गांव के पास हुई. मृत युवक की पहचान नाला थाना क्षेत्र के महिषामुंडा गांव के गोपाल लोहार (38 वर्ष)  के रूप में हुई.


बताया गया कि गोपाल लोहार बाइक पर सवार होकर अपने गांव से दुमका की ओर जा रहा था. तभी शिकारपुर गांव के तीखे मोड़ के पास एक टोटो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर पलट गई. इस हादसे में गोपाल के सिर में गंभीर चोट लगी. सूचना मिलते ही मसलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस से दुमका भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले गई. गोपाल पेशे से ड्राइवर था. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही