Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : युवती को जलाने पर बीजेपी-अभाविप गर्म, कहा-यह लव जेहाद

Dumka : नजर थाना क्षेत्र के जरूवाडीह मोहल्ले में 12 वीं की छात्रा को पेट्रोल छिड़क कर जला देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. 24 अगस्त को इस मामले पर बीजेपी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बैठक की और दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की. ज्ञात हो कि एकतरफा प्यार में शाहरुख हुसैन नामक युवक ने अंकिता नामक युवती पर पेट्रोल छिड़क कर 23 अगस्त को आग लगा दी थी. युवती की हालत गंभीर है. दुमका सरकारी बस स्टैंड के बजरंग बली मंदिर के सामने 24 अगस्त को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा के लोग जुटे. विचार-विमर्श किया. इसके बाद डीआईजी सुदर्शन मंडल को ज्ञापन दिया. ज्ञापन में लिखा है कि यह `लव जेहाद` का मामला है. ज्ञापन दुमका के समस्त हिंदू समाज के नाम से दिया गया है. इधर, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन के नेतृत्व में भाजपाई उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला से मिले. भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और कड़ी कार्रवाई की मांग की. उपायुक्त से मिलने वालों में पूर्व समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबलू  मंडल, जिला महामंत्री विवेकानंद राय, दीपक स्वर्णकार, जिला मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुपेश मंडल, अमन राज, नगर अध्यक्ष पंकज वर्मा सहित अन्य थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/delhi-police-arrested-two-cyber-criminals-in-dhanbad/">धनबाद

में दो साइबर अपराधियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही