Search

 
 
 

दुमका : बीजेपी के पास गरीबों के लिए नहीं हैं रुपये- सीएम

 
Dumka : दुमका (Dumka)- सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड की पूर्व बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास हाथी उड़ाने के रुपये थे, लेकिन गरीबों के लिए नहीं. बीजेपी का सिर्फ एक काम है दिन-रात हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई करते रहो. कामकाज से बीजेपी को कुछ लेना-देना नहीं. यही कुछ कारण है कि आज चारों तरफ डर का माहौल है. सीएम दो दिवसीय दुमका दौरे पर 20 जुलाई की शाम पहुंचे थे. सीएम ने कहा कि झारखंड में यूपीए गठबंधन की सरकार जमीन से जुड़ी सरकार है, सिर्फ कागज व कलम की नहीं. यह सरकार गांव-गांव में शिविर लगाकर लाभुकों को पेंशन दे रही है. इस बार जेपीएससी परीक्षा में 30 बीपीएल परिवार के अभ्यर्थी सफल रहे. हमारी सरकार गरीब छात्र-छात्राओं को बीडीओ और सीओ बनने का मौका दे रही है. राज्य सरकार में मंत्री जोबा मांझी ने भी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. उन्होंने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना से ग्रामीणों को फायदा पहुंच रहा है. सीएम पुलिस लाइन मैदान में आयोजित सर्वजन पेंशन योजना के प्रमंडल स्तरीय समापन समारोह में शामिल हुए. समारोह में उन्होंने 112 योजनाओं की सौगात दुमकावासियों को दी. इन योजनाओं पर 401 करोड़ रुपये की लागत आएगी. उन्होंने समारोह में 1.91 करोड़ की 53 योजनाओं का उद्घाटन और 319.20 करोड़ रुपये की 59 योजनाओं का शिलान्यास किया. समारोह में विधायक बसंत सोरेन, विधायक नलिन सोरेन, विधायक प्रदीप यादव, जिला परिषद् अध्यक्ष जॉयस बेसरा समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=361519&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में कांवरियों का उमड़ा हुजूम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही