Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : शिकारीपाड़ा में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा नेताओं ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
Dumka : हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भाजपा में बैठकों का सिलसिला ज़ारी है. हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा शिकारीपाड़ा पश्चिमी मंडल की बैठक 7 अगस्त को शिकारीपाड़ा विवाह भवन में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने की. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को व्यापक रूप से मनाना है. मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं. मोटरसाइकिल तिरंगा रैली और प्रभात फेरी निकालकर लोगों कोस प्रेरित किया जाएगा. साथ ही जन जागरण के लिए पंचायत स्तर पर कई और कार्यक्रम चले जा रहे हैं. बैठक में जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन, जिला महामंत्री विवेकानंद राय, जिला उपाध्यक्ष रामनारायण भगत, जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी बबलू मंडल, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू,जिला मंत्री कामेश्वर गुप्ता ,नोनिगोपाल पाल,अजय मंडल,हेमंत साहा, नवदीप मंडल, अशोक मुर्मू, श्याम मरांडी, तरुण नंदी, निर्मला मुर्मु, मंटू मरांडी, मलय मंडल, शिवनाथ साह,  राजेश प्रसाद गुप्ता  सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dumka-looting-in-shikaripada-with-devotees-of-assam-returning-after-offering-water-from-basukinath/">यह

भी पढ़ें : दुमका : बासुकीनाथ से जलार्पण कर लौट रहे असम के श्रद्धालुओं के साथ शिकारीपाड़ा में लूटपाट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही