Search

 
 
 

दुमका :  भाजपा नेता निवास मंडल ने मंदिर में खायी कसम, रघुवर दास ने 4 लाख रुपये ही दिये थे

 
Dumka :  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास तीन दिवसीय दौरे पर दुमका पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने दुमका शहर के बीचोबीच स्थित धर्म स्थान मंदिर में पूजा की थी. मंदिर परिसर में लगे मार्बल के कार्य का उन्होंने विमोचन भी किया था. मंदिर समिति के लोगों ने कहा कि मंदिर प्रांगण में मार्बल लगाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 4 लाख रुपये का सहयोग किया था. इस बात ने दुमका भाजपा में विवाद खड़ा कर दिया है. शहर में यह चर्चा है कि रघुवर दास ने उस समय के जिला अध्यक्ष निवास मंडल को 5 लाख रुपये दिये थे.  लेकिन निवास मंडल ने मंदिर प्रांगण में मार्बल लगाने के लिए धर्म स्थान मंदिर समिति को 4 लाख रुपये ही दिये. यह बात शहर में फैल गयी. इस पूरे प्रकरण में अपनी सच्चाई साबित करने के लिए पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष निवास मंडल ने धर्म स्थान मंदिर स्थित काली मंदिर में घुसकर मां काली की मूर्ति को छूकर कसम खाया कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा उन्हें 4 लाख ही दिया गया था. पार्टी के ही पुराने कार्यकर्ता दीपक स्वर्णकार पर उन्होंने खुद को बदनाम करने का आरोप लगाया. कहा- वह माता के दरबार में हैं. अब मां ही फैसला करेगी. पूर्व जिला अध्यक्ष निवास मंडल की यह बचकाना हरकत शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसे भी पढ़ें – देश">https://lagatar.in/modi-governments-action-against-anti-national-propaganda-ban-on-20-channels-of-youtube/">देश

विरोधी प्रोपेगेंडा के खिलाफ कार्रवाई, यू-ट्यूब के 20 चैनलों पर लगाया प्रतिबंध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही