Search

 
 
 

दुमका : भाजपा कार्यकर्ताओं ने  मनाया बाबूलाल का जन्मदिन

 
Dumka : भाजपा के वरिष्ठ नेता सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपराजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों पर मास्क वितरित कर मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हर आने-जाने वालों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी. पार्टी के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू ने कहा कि यह कोरोना काल है. तीसरी लहर रफ्तार ले चुका है. कोरोना से हम लोगों को बचना जरूरी है. ऐसी स्थिति में भाजपा बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन मास्क वितरण कर मना रही है. कोरोना से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल जरूरी है. मौके पर परवीन सिंह, अजय वर्मा, इसरूद्दीन,  तनी सिंह, फारुख अनवर, अभिषेक रंजन, सुभोजित रॉय, इब्राहिम टुडू, मोहम्मद तवीर समेत कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

बाबूलाल की मां ने गृह जिले गिरिडीह में  मनाया  बेटे का जन्मदिन 

[caption id="attachment_219512" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/babulal-mother-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> बाबूलाल के गृह जिले गिरिडीह में केक काटकर बेटे का जन्मिदन मनाती मां[/caption] बाबूलाल मरांडी के गृह जिले गिरिडीह में अलग-अलग जगहों पर उनका जन्मदिन मनाया गया. बाबूलाल के पैतृक गांव कोदईबांक में उनकी मां ने बेटे का जन्मदिन केक काटकर मनाया. यह गांव जिले के तिसरी प्रखंड में स्थित है. इस अवसर पर उनकी मां ने बेटे की लंबी आयु तथा राजनीति में सफल होने की कामना की. बाबूलाल के जन्मदिन पर जिले के तिसरी, बनियाडीह, बेंगाबाद सहित कई प्रखंडों में जरूरतमंदों के बीच कंबल, फल सहित अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया. मौके पर रामचंद्र ठाकुर, उदय साव, सुरेश साव, राजेश जायसवाल, महेश राम, महादेव दूबे, सुभाष सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=219293&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : भाजपा का नगर अध्यक्ष निकला लॉटरी के अवैध धंधे का मास्टरमाइंड [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही