Search

दुमका : नेत्रहीन बच्चों के बीच भाजपाईयों ने बांटे खाद्य सामग्री

Dumka : भारतीय जनता पार्टी के दुमका जिला मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के 65वें जन्म दिवस पर नेत्रहीन विद्यालय हिजला में नेत्रहीन बच्चों के बीच हॉर्लिक्स, तिलकुट, सोनपापड़ी, केक, बिस्किट आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. पिंटू अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को बाबूलाल मरांडी के बारे में बताया गया. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में झारखंड का चहमुखी विकास हुआ. मौके पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष निवास मंडल ने सभी बच्चों से एक-एक करके परिचय लिया. कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अमन राज, जिला उपाध्यक्ष वासुदेव झा, भाजपा नेता सागर साहनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dumka-fruits-and-sweets-distributed-among-patients-on-the-birthday-of-supremo-shibu-soren/">यह

भी पढ़ें : दुमका : सुप्रीमो शिबू सोरेन के जन्मदिन पर मरीजों के बीच बांटे फल और मिठाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp