Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : बोलेरो चालक ने बीडीओ को पीटा, घायल

Advertisement
Advertisement
Dumka : दुमका (Dumka)- गोपीकांदर बीडीओ सह सीओ अनंत कुमार झा को एक बोलेरो चालक ने बुरी तरह पीट दिया. बीडीओ ने भी चालक को नहीं छोड़ा. उन्होंने चालक पर लकड़ी से प्रहार किया, जिससे उसकी बी सिर फट गया. गोपीकांदर पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चालक को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. बीडीओ ने थाने में लिखित शिकायत की है. थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बीडीओ ने लिखित शिकायत की है. चालक रंजीत मिश्रा उर्फ मदन का भी बयान लिया जाएगा. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. 30 अप्रैल की सुबह 9 बजे गोपीकांदर थाना के सामने चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. दोपहर के वक्त चेकपोस्ट पर बीडीओ खुद मौजूद थे. चालक रंजीत मिश्रा बोलेरो लेकर गोपीकांदर जा रहा था. चेकपोस्ट पर बीडीओ ने वाहन रोकने को कहा. चालक ने वाहन नहीं रोका. बीडीओ ने निजी वाहन से बोलेरो का पीछा कर गोपीकांदर चौक पर ओवरटेक कर उसे पकड़ लिया. बीडीओ ने बोलेरो चालक से वाहन नहीं रोकने का वजह पूछा. इतना सुनते ही बोलेरो चालक उनसे उलझ गए और हाथापाई करने लगे. चालक ने चाबी से बीडीओ के सिर और चेहरे पर प्रहार किए. बीडीओ के सिर में गंभीर चोट लगी. वे घायल हो गए. चालक ने बीडीओ को भद्दी-भद्दी गालियां भी दी. चालक की हरकत को देखकर बीडीओ ने आपा खो दिया और लकड़ी से चालक सिर पर प्रहार किया. जिससे चालक का सिर फट गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=300673&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : स्कूली बच्चों ने मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर किया मार्च [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही