Search

दुमका : पत्थर से कूच कर युवती की नृशंस हत्या

Dumka : जिले के शिकारीपाड़ा थाना अंतर्गत हांसापाथर गांव के टंडी टोला में 13 जनवरी की सुबह एक 25 वर्षीय युवती बासमती हेंब्रम की पत्थर से कूचकर नृशंस हत्या कर दी गई. युवती के पिता बाजून किस्कू ने घटना के संबंध में बताया कि वह पत्नी सुनीता मुर्मू के साथ ससुराल शिवलीबोना गए थे. घर पर बासमती अपनी दादी के साथ थी. रात में किसी ने बासमती को फोन कर बाहर बुलाया. वह दादी को बताकर घर से बाहर निकली, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी. सुबह घर के बाहर बासमती का शव देखा गया. शव को देखने से लग रहा था कि आस-पास के इलाके में उसकी हत्या कर लाश घर के सामने फेंक दिया गया हो. शव के पास से खून सना पत्थर बरामद सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा थाने की पुलिस एसके प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल भेज दिया. लाश के पास पुलिस को खून सना पत्थर, एक हंसिया, काला माला और रबर बैंड मिला है. दुमका एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=219364&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : नर्स नयन तारा हत्याकांड के आरोपी पंकज यादव गिरफ्तार [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//