Search

 
 
 

दुमका : कार ने बाइक में  मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत

 
Dumka : दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव के समीप कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतक की पहचान जामा के सरसाबाद गांव के शैलेश मरांडी ओर सुनीता मुर्मू के रूप में हुई है. दोनों पति पत्नी हैं. दंपति की मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी है. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंची और जाम हटाने का प्रयास किया. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार BR 01 FC 7107 तीव्र गति से जा रही थी. अनियंत्रित कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक और सवार दूर जा गिरे. टक्कर के बाद कार भी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी.  घटना के बाद कार चालक और सवार फरार हो गया. खबर लिखे जाने तक सड़क जाम थी, जिसे पुलिस प्रशासन हटाने के प्रयास में था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-minor-girl-hanged-in-sealgudari-forest-of-putki/">धनबाद

: पुटकी के सियालगुदरी जंगल में नाबालिग लड़की ने लगाई फांसी [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dhanbad-minor-girl-hanged-in-sealgudari-forest-of-putki/">

           
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही