Search

दुमका : झामुमो के 43वां स्थापना दिवस समारोह की तैयारी का जायजा लेने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गांधी मैदान पहुंचे

Dumka :  दुमका के गांधी मैदान में 2 फरवरी को आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा के 43वां स्थापना दिवस समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. 43वां स्थापना दिवस समारोह की तैयारी का जायजा लेने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गांधी मैदान पहुंचे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तैयारी में लगे कार्यकर्ताओं से मिले  और कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी ली . गांधी मैदान का मुआयना करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी करोना के वजह से इस वर्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस सादे समारोह में मनाया जाएगा.  देर रात चलने वाला या कार्यक्रम दिन में ही होगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा इस बार 2 फरवरी का आयोजन प्रत्येक जिले में, प्रत्येक प्रखंड के साथ-साथ हर एक गांव में मनाया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//