Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : सीएम हेमंत सोरेन ने अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर का किया उद्घाटन

Dumka : दो दिवसीय दौरे पर सीएम हेमंत सोरेन 25 जनवरी को दुमका पहुंचे. दुमका हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. वहां से वे एग्रो पार्क गए, जहां उन्होंने 32 करोड़ की लागत से तैयार कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया. यह सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है. इसके अलावा सीएम ने 11 अरब रुपए की 110 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर संथालपरगना प्रमंडल को गणतंत्र का तोहफा दिया. सीएम ने 103 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र भी बांटे. सीएम 26 जनवरी को पुलिस लाइन में बतौर मुख्य अतिति झंडोत्तोलन करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे. कन्वेंशन सेंटर में उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुमका उपराजधानी होने के साथ-साथ संथालपरगना प्रमंडल का केंद्र बिंदु है. अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया गया है. अब कई कार्यक्रम एक ही छत के नीचे हो सकेगा. यह केंद्र पूर्णत: वातानुकूलित है. हर मौसम में कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकेगा. परिसर में दो बैडमिंटन कोर्ट का भी निर्माण किया गया है. एक सभागार और गेस्ट हाउस भी है. समारोह में सीएम ने कालाजार से संबंधित स्वास्थ्य विभाग की एक पत्रिका का भी विमोचन किया. डीसी रविशंकर शुक्ला ने कहा कि भारत में दुमका और पाकुड़ कालाजार से ग्रसित जिलों की सूची में शामिल है. दुमका जिले में कालाजार पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है. अब यह जिला सूची से बाहर है. मौके पर स्थानीय विधायक बसंत सोरेन, शिकारीपाड़ा के विधायक नलिन सोरेन, राजमहल सांसद विजय हांसदा, जिला परिषद् अध्यक्ष जोयेश बेसरा समेत वरिष्ठ झामुमो नेता और वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=528703&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : ठेकेदार से करोड़ों की लेवी मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही