Search

 
 
 

दुमका : सोनिया व राहुल गांधी को ईडी समन के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस

 
Dumka : Jamtara : जामताड़ा : दुमका (Dumka)- नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा सोनिया व राहुल गांधी को समन भेजे के खिलाफ 13 जून को दुमका जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना दिया और जुलूस निकाला. कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस की शक्ल में शहर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे तथा 6 सूत्री ज्ञापन राज्यपाल के नाम डीसी को सौंपा. जुलूस का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने किया. जुलूस में बड़ी संख्या में जिले के सभी प्रखंडों से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है. नेशनल हेराल्ड मामले में अब तक कई बार उच्चस्तरीय जांच हो चुकी है. यह मामला सत्य की लड़ाई है. सत्य की हमेशा विजय हुई है. जुलूस में शामिल कार्यकर्ता अपने-अपने हाथों में तख्तियां थामे थे तथा मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. जुलूस में प्रोफेसर मनोज अंबष्ट, महेश राम चन्द्रवंशी, डॉक्टर सुशील मरांडी, बलाय चंद्र लायक, अरबी खातून, महबूब आलम, नारायण हरि, रोमी इमाम, प्रेम कुमार साह, अलीमाम टिंक, श्यामसुंदर मोदी, रोहित रंजन, शाहरोज शेख मौसम, कुंदन कुमार यादव, विलियम टुडू, ममता देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए. जामताड़ा में भी धरना [caption id="attachment_331305" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/jamtara-dharna-300x136.jpg"

alt="" width="300" height="136" /> डीसी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी[/caption]   जामताड़ा में भी सोनिया व राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी समने भेजे जाने का विरोध जिला कांग्रेस ने समाहरणालय के बाहj धरना देकर किया. धरना के बाद डीसी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष मुक्ता मंडल ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को तानाशाह करार दिया. कांग्रेस जिला महासचिव इरसाद उल हक आरसी  केंद्र सरकार पर जमकर बरसे. धरना देने वालों में तनवीर आलम, परवेज रहमान, सचिन घोष, कालीचरण सरखेल, अनूप सरखेल, आर्य, आरिफ अंसारी, सरफराज, मुस्ताक अंसारी, मंगोली हेंब्रम, दाऊद अंसारी, रंजीत सिंह, पप्पू डालमिया समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=330993&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : भीषण गर्मी में 16 घंटे से बिजली गुल, बांस का पंखा झेल रहे लोग [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही