Search

 
 
 

दुमका : हिंदू पति की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद

 
Dumka : दुमका (Dumka)- पुलिस की तत्परता से 19 जून को दो समुदायों के बीच तकरार होते-होते बचा. नगर थाना क्षेत्र के बक्शी बांध रोड निवासी दिवाकर राउत की बीमारी से मौत फूलो झानू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 19 जून को हुई. दिवाकर की पत्नी सुल्ताना बीवी अपने 13 वर्षीय पुत्र और 8 साल की पुत्री को लेकर अस्पताल पहुंची. वह चाहती थी कि पति का शव दफनाया जाए. दिवाकर के घर वाले चाहते थे कि शव का दाह संस्कार किया जाए. शव को दफनाया जाए या दाह संस्कार किया जाए इसी बात पर दोनों पक्ष में विवाद हो गया. विवाद की खबर पाकर डीएसपी विजय कुमार, एसडीपीओ नूर मुस्तफा, नगर थाना प्रभारी नीतेश कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी उमेश राम अस्पताल पहुंचे तथा मामला में हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया. पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में शव को दफनाने पर सहमति बनी. मृतक के भाई ने पुलिस को शव को दफनाने की लिखित इजाजत दी. दिवाकर और सुल्ताना ने 15 साल पूर्व प्रेम विवाह किया था. दिवाकर हिंदू था और सुल्ताना मुस्लिम. दिवाकर नौकरी की तलाश में दिल्ली गया था. दिल्ली में ही वर्ष 2007 में उसकी मुलाकात सुल्ताना से हुई. दोनों शादी के बंधन में बंध गए. शादी के बाद दोनों दुमका लौटे और किराए के मकान में रहने लगे. डेढ़ साल पूर्व पति-पत्नी में विवाद हुआ. इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे. इसी बीच दिवाकर को बीमारी हुई. 19 जून को उसकी मौत हो गई. मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर दोनों पक्ष विवाद करने लगे. पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला सुलझाया. एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने कहा कि शव उसकी पत्नी को सौंप दिया गया है. शव को दफनाने पर सहमति बन गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=335860&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : अभाविप 20 जून से चलाएगी पौधरोपण अभियान [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही