Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : शहर में अपराधी बेलगाम, पुलिसकर्मी पर चलाई गोली

Advertisement
Advertisement
Dumka : सामान्य आदमी कौन कहे अब शहर में पुलिसकर्मी भी अपराधियों से सुरक्षित नहीं हैं? शहर के सबसे सुरक्षित जगह में बाइक सवार एक अपराधी ने 19 सितंबर की अहले सुबह एक पुलिसकर्मी को गोली मारकर फरार हो गया. घटना सुबह 3.30 से 4.00 बजे के बीच बताई जाती है. जिले के रामगढ़ थाना में पदस्थापित जिला आरक्षी बल के जवान सुजीत कुमार गोपाई छुट्टी पर चाइबासा अपने घर गए थे. छुट्टी पूरी कर वे बस से रामगढ़ लौट रहे थे. सुबह के समय दुमका बस स्टैंड पर उतरे. छुट्टी पर जाते समय वे अपनी बाइक बाइक दुमका एसडीओ आवास में रख दिए. वे बस स्टैंड से पैदल बाइक लेने एसडीओ आवास जा रहे थे. इसी बीच एसडीओ आवास से 50 मीटर की दूरी पर चर्च के निकट बाइक सवार एक अपराधी ने उनका पीछा कर दाएं जांघ में गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर एसडीओ आवास के गार्ड दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे तथा उन्हें फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. पुलिस अपराधी को तलाश रही है. हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. जहां घटना घटी वह शहर का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है. घटनास्थल से महज 60 मीटर की दूरी पर एसपी और एसडीओ आवास है. बगल में ही डीसी आवास है. कुलपति का भी आवास वहीं है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=419183&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : रिटायर्ड जज की कार से हो रही थी शराब की तस्करी, ड्राइवर सहित दो अरेस्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही