Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डीसी व एसपी ने किया योग

Advertisement
Advertisement
Dumka : दुमका (Dumka)- 8 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीसी रविशंकर शुक्ला व एसपी अंबर लकड़ा समेत जिला प्रशासन के अन्य वरीय अधिकारियों ने योग किया. योग दिवस का आयोजन मंदिरों के गांव मलूटी में किया गया. योग दिवस के आयोजन के लिए मलूटी को यूं ही नहीं चुना गया था. देश अभी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. इसी के तहत पूरे देश में 75 ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थल योग दिवस के लिए चुने गए. उन 75 जगहों में मलूटी का भी चयन किया गया. यही कारण है कि मलूटी में सामूहिक योग किया गया. जिले में कई सामाजिक संस्थाओं और शैक्षणिक संस्थानों में भी योग दिवस आयोजन के समाचार हैं. सत्यम योग संस्था की 83 महिलाओं ने अग्रसेन भवन में सामूहिक योग किया. संस्था से जुड़ी योग प्रशिक्षिका सोना शर्मा ने योग कराया. राज्य की पूर्व मंत्री लुईस मरांडी मुख्य अतिथि के तौर पर इसमें शामिल हुईं. फेमस डांस अकादमी और एकलव्य आवासीय विद्यालय में भी योग दिवस का आयोजन किया गया. एकलव्य आवासीय विद्यालय में लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह ने छात्राओं को योग कराया. मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा ने भी अग्रसेन भवन में योग दिवस का आयोजन किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=335290&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : डीसी कार्यालय में लगी आग, टला बड़ा हादसा [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही