Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ डीसी ने संभाला मोर्चा, रात में खुद निकले सड़क पर

Advertisement
Advertisement
Dumka :  दुमका">https://zeenews.india.com/hindi/india/bihar-jharkhand/dhanbad/dumka-police-got-big-success-regarding-illegal-mining-absconding-accused-arrested/1195439#:~:text=%E0%A4%AF%E0%A4%B9%20%E0%A4%96%E0%A4%A8%E0%A4%A8%20%E0%A4%AC%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%B5,%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%E0%A4%9C%E0%A4%BE%20%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A4%BE%20%E0%A4%B9%E0%A5%88.&text=%E0%A4%90%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A4%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%82,%E0%A4%A4%E0%A5%87%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%9A%E0%A4%B2%20%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A4%BE%20%E0%A4%B9%E0%A5%88.">

(Dumka)- डीसी रविशंकर शुक्ला ने अवैध माइनिंग और बिना माइनिंग चालान के स्टोन चिप्स ओवरलोड वाहनों के परिचालन के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है. दुमका के रिंग रोड से लेकर शिकारीपाड़ा के सरसडंगाल इलाके में उन्होंने खुद छापेमारी कर 40 ओवरलोडेड ट्रक को जब्त किया. मामले में 16 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. छापेमारी 25 मई की देर रात शुरू होकर तड़के सुबह 3 बजे तक चली. छापेमारी में डीसी के साथ एसपी अंबर लकड़ा भी थे. दोनों पहले विजयनगर गए. वहां बिना चालान के ओवलोडेड वाहनों को जब्त किया. इसके बाद दुमका रिंग रोड में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज, रामपुर और काठीजोरिया के पास स्टोन चिप्स लदे ओवरलोडेड वाहनों को जब्त किया. यहां से निकलने के बाद डीसी व एसपी रामपुरहाट रोड में शिकारीपाड़ा के सरसडंगाल तक गए तथा वाहन चालकों से पूछताछ की. फिर वहां से जमरूपानी और निझोर तक गए. सड़क से गुजर रहे बगैर माइनिंग">https://www.bhaskar.com/local/jharkhand/ranchi/news/illegal-mining-is-happening-not-only-in-dumka-pakur-sahibganj-but-also-in-ranchi-that-too-just-50-meters-away-from-the-government-school-129853041.html">माइनिंग

चालान के कई वाहनों को जब्त किया. जब्त वाहन मुफस्सिल थाना पुलिस के हवाले है. कार्रवाई के दौरान शिकारीपाड़ा थाना इलाके से 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया. सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी चल रही है. जब्त वाहनों पर खनन और परिवहन विभाग जुर्माना ठोकेगा. अभियान आगे भी जारी रहेगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=317512&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : 27 मई को तीन प्रखंडों में चौथे चरण का पंचायत चुनाव [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही