Search

 
 
 

दुमका : पहाड़िया जनजाति की समस्याओं से अवगत हुए डीडीसी

 
Dumka : डीडीसी कर्ण सत्यार्थी गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत टाईजोर पंचायत के सुग्गापहाड़ी गांव में पहाड़िया जनजाति की समस्याओं से अवगत हुए. इस गांव में दो टोला है, जिसमें एक पहाड़िया टोला है. इस टोला में पहाड़िया जनजाति रहते हैं. इस जनजाति के लोगों ने उन्हें पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, पथ निर्माण के अलावा अन्य समस्याओं के बारे में बताया. उन्होंने समस्याओं को सुनकर तत्काल संबंधित पदाधिकारी को समाधान का निर्देश दिया. डीडीसी ने सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी तथा योग्य लाभुकों को लाभ लेने के लिए जागरूक किया. कहा कि सरकार की ओर से हर ज़रूरतमंद लोगों के लिए योजनाएं चलाई जा रही है. आप सभी इन योजनाओं का फायदा उठाएं. गोपीकांदर के बीडीओ समस्याओं को दूर करने के लिए तत्पर रहेंगे. यहां से निकलकर वे गोपीकांदर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गए. विद्यालाय में उन्होंने छात्राओं से बातचीत की तथा शिक्षकों को निर्देश दिए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=412916&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : आदिवासी नाबालिग लड़की हत्याकांड- परिजनों से मिले बसंत व नलिन सोरेन, 9 लाख का चेक सौंपा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही