Search

 
 
 

दुमकाः जंगल में मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने बताया कि मृतक 52-53 वर्ष का लग रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका भेज दिया गया.
 

Dumka : दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के मधुबन जंगल से पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया है. ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत शनिवार को दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 52-53 वर्ष की होगी.

शव से 20 फीट की दूरी पर सफेद कलर का झोला, पीला रंग का टी-शर्ट व नीले रंग का हवाई चप्पल बरामद किया गया. शव की पहचान नहीं हो पाई है. ग्रामीण राम मुर्मू के अनुसार पिछले एक सप्ताह से विक्षिप्त व्यक्ति थैला लेकर गांव में घूम-घूम कर भीख मांग रहा था. ग्रामीणों में चर्चा है कि कहीं जंगल में मिला शव उसी विक्षिप्त व्यक्ति का तो नहीं है. पुलिस ने शव को को पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका भेज दिया है. पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है. मौके पर एसआइ भरत भूषण सिंह, राजन सिंह, चौकीदार महेश मिर्धा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही