Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : मेडिकल कॉलेज के ओटी में फंदे से झूलता महिला का शव बरामद

Dumka : फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीजेएमसीएच) के बर्न वार्ड के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में 2 मार्च की सुबह एक महिला का शव फंदे से झूलता मिला. खबर फैलते ही पूरे अस्पताल में सनसनी फैल गई. मृतका का नाम बालिका मुर्मू है. वह अस्पताल में अपनी बेटी अणिमा हेंब्रम का इलाज अपने पति रुबिलाल हेंब्रम के साथ रहकर करा रही थी. बेटी आग में झुलस गई थी. उसकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है. अणिमा की देखभाल के लिए माता-पिता दोनों वार्ड में ही रहते थे. 2 मार्च को मृतका अपने पति को ब्रश करने की बात बताकर वार्ड से बाहर निकली. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर पति ने उसकी तलाश शुरू की. तलाशी के क्रम में बर्न वार्ड के ओटी में फंदे से लटकता उसका शव देखा गया. पति के शोर मचाने पर पीजेएमसीएच के सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी जमा हो गए. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=558142&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : खनन टास्क फोर्स की टीम पर पथराव, डीएमओ की गाड़ी का शीशा टूटा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही