Search

 
 
 

दुमका : फिर पेड़ से लटका मिला आदिवासी लड़की का शव, आ रही दुर्गंध

 
Dumka : जिले के काठीकुंड थाना के बड़तल्ला गांव में पेड़ से लटका एक आदिवासी लड़की का शव बरामद हुआ है. शव बुधवार की सुबह बरामद हुआ है. मृतका आमगाछी गांव की रहने वाली थी. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़ें- मौसम">https://lagatar.in/the-meteorological-department-had-announced-the-departure-of-monsoon-after-that-698-percent-more-rain/">मौसम

विभाग ने किया था मॉनसून की विदाई का ऐलान, पर यह क्या! उसके बाद हो गयी 698 फीसदी ज्यादा बारिश

पांच दिनों से थी लापता 

जानकारी के मुताबिक बड़तल्ला गांव के बाहर एक पेड़ से लटकते शव को ग्रामीणों ने देखा. शव को देखते ही लोगों ने शोर मचाया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि मृतिका 10वीं की छात्रा थी. वो कुछ दिन पहले अपने बड़े पिता के घर बड़तल्ला गांव आयी हुई थी. पांच दिन पहले वह किसी को कुछ बताये बिना ही घर से चली गई थी. लेकिन वो घर नहीं पहुंची थी. जिसके बाद मंगलवार को परिवारवालों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना थाने में दी थी. वहीं बुधवार की सुबह लड़की का शव बरामद हो गया. शव पूरी तरह से खराब हो चुका है और काफी दुर्गंध आ रही है. शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि छात्रा की मौत कई दिन पहले ही हो गई है. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-murder-of-youth-by-jumping-from-stone-police-engaged-in-investigation/">रांची

: पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही