Search

 
 
 

दुमका : शिकारीपाड़ा के बंद क्रशर से पश्चिम बंगाल के युवक का शव बरामद

 
Dumka : दुमका : (Dumka) -  शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव स्थित बंद क्रशर से एक युवक का शव बरामद किया गया. मृतक युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ थाना क्षेत्र के साहापुर गांव निवासी प्रसेनजीत की रूप में हुई है. शव के पास शराब की दो बोतलें और ज़हर की शीशी बरामद हुई. क्रशर से थोड़ी दूरी पर उसकी बाइक भी बरामद की गई. खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की खबर पाकर मृतक के कुछ दोस्त तारापीठ से घटनास्थल पर पहुंचे. दोस्तों में से एक तापस मंडल का कहना है कि प्रसेनजीत का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था. 23 जुलाई को भी पति-पत्नी में झगड़ा हुआ. बाइक लेकर वह अपने घर से निकला. हमलोगों को उसके शव बरामद होने की खबर मिली. पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों ही पहलुओं से मामले जांच की बात कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=367539&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : संत मेरी चर्च में रात के वक्त 15 खरगोशों की संदिग्ध मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही