Search

दुमका : उपायुक्त ने बासुकीनाथ में महाशिवरात्रि पूर्व तैयारी करने का दिया निर्देश

Dumka : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में 6 फरवरी को समाहरणालय सभागार में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी को लेकर बैठक हुई. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को कठिनाई न हो इसका ध्यान रखा जाए. आवश्यक तैयारी समय पर पूरी की जाए, जिससे श्रद्धालु आसानी से पूजा-अर्चना कर सके. उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को मंदिर परिसर में तैनात रखने, शिवगंगा में तैयारी करने, विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने, साज सज्जा की तैयारी करने, सुरक्षा के दृष्टिकोण से जगह-जगह बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया गया. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो, पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, जिला नजारत उपसमाहर्ता चंद्रजीत सिंह, मंदिर प्रभारी आशुतोष ओझा, अंचल अधिकारी राजकुमार प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी, पंडा कुंदन झा, विधायक प्रतिनिधि कुंदन पत्रलेख, मंदिर के सहायक प्रबंधक सुभाष राव समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=546220&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : हथियार समेत 6 बाइक चोर गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp