Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : कृषकों को लैम्पस द्वारा दी जा रही है डिजिटल सेवाएं

Advertisement
Advertisement
Dumka :  मंगलवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सहकारिता विभाग दुमका द्वारा प्रखंड परिसर दुमका में किया गया.कार्यक्रम में डिजिटल सेवा कॉमन सर्विस सेंटर कार्ययोजना से संबंधित प्रशिक्षण सीएसपी के विशेषज्ञों द्वारा दिया गया. इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी कुमार गौतम ने कहा कि सहकारिता विभाग के लैम्पसों द्वारा कृषकों के हितार्थ अनेक योजनाएं चलाई जा रही है. जिसमें खाद, बीज, फसल बीमा, जमावृद्धि योजना, मत्स्य, धान अधिप्राप्ति इत्यादि के साथ-साथ लैम्पस में प्रज्ञा केन्द्र के माध्यम से ई जमावृद्धि, पेन कार्ड, आधार कार्ड का कार्य भी अब ग्रामीणों, कृषकों के हित में किया जा रहा है. दुमका जिला अंतर्गत आठ लैम्पसों को सीएसपी प्रज्ञा केन्द्र से निबंधित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-seven-day-nss-special-camp-started-at-sirsi-village-of-markham-college/">हजारीबाग

: मार्खम कॉलेज का सिरसी गांव में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर शुरू

पेन कार्ड ओर आधार कार्ड बनाये जा रहे हैं

इन लैम्पसों द्वारा ई जमावृद्धि, पेन कार्ड ओर आधार कार्ड बनाये जा रहे हैं. पंचायत स्तरीय कुल 206 लैम्पसों में से कम से कम 100  लैम्पसों सीएसपी, प्रज्ञा केन्द्र उपलब्ध कराने की योजना है. रांची से आये सीएसपी पदाधिकारी एवं सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही