Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : बाइक व चार पहिया वाहन में सीधी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

Advertisement
Advertisement
Dumka : गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कारूडीह मोड़-खरौनी मुख्य मार्ग पर 22 मार्च को बड़ापाथर के पास बाइक और चार पहिया वाहन की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दूसरे घायल हो गए. मृतक का नाम सोम हांसदा है तथा घायल का नाम झापन हेंब्रम है. हादसे के बाद पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले आई. मृतक बाइक चला रहा था तथा घायल बाइक पर बैठा था. दोनों आपस में रिश्तेदार थे. घायल झापन हेंब्रम के अनुसार वह अपने समधी सोम हांसदा को बाइक पर बैठाकर रोलडीह हटिया से खरौनी की तरफा जा रहे थे. इसी बीच बड़ापाथर के पास दुमका की ओर से आ रही एक चार पहिया वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी. दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को गोपीकांदर सीएचसी में भर्ती कराया. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान सोम हांसदा की मौत हो गई. पुलिस हादसे की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=272411&action=edit">यह

भी पढें : दुमका : विश्व जल संरक्षण दिवस पर उपायुक्त समेत वरीय पदाधिकारियों ने ली जल संचय की शपथ [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही