Search

 
 
 

दुमका : झामुमो की बैठक में सांगठनिक स्थिति पर चली चर्चा

 
Dumka : दुमका : (Dumka) - झारखंड मुक्ति मोर्चा की खिजुरिया स्थित उपप्रधान कार्यालय में स्थानीय विधायक सह झारखंड युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 जुलाई को बैठक हुई. बैठक में विधायक सह मुख्य सचेतक नलिन सोरेन ने भी भाग लिया. बैठक मे संगठनात्मक स्थिति पर चर्चा की गई तथा प्रखंड स्तर पर बैठक कर प्रत्येक पंचायतों में मोर्चा को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया. प्रखंड स्तर पर बैठक खुद बसंत सोरेन करेंगे. बसंत सोरेन ने कहा कि सरकार ने अपनी जन कल्याणकारी नीतियों और पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की सोच को साकार करते हुए सर्वजन पेंशन योजना की शुरूआत की है. राज्य में पेंशनरों की संख्या साढ़े छह लाख से बढ़कर 18 लाख के करीब पहुंच गई है. सरकार ने यह योजना लागू कर अपने दायित्व को पूरा किया है. सोना सोबरन धोती साड़ी लूंगी योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, कन्यादान योजना समेत अन्य योजनाओं को धरातल पर उतारने और ग्रामीण क्षेत्र की जनता को सहजता पूर्वक इसका लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया. बैठक में महंगाई के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया और निर्णय लिया गया कि प्रत्येक प्रखंड में महंगाई को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा. खाद्य सामग्रियों पर जीएसटी लगाने की निंदा की गई और इसे गरीब विरोधी बताया गया. बैठक में शिवकुमार बास्की, निशित वरण गोलदार, अब्दुल सलाम अंसारी, जोसेफ हेंब्रम, अशोक कुमार, आलोक सोरेन, सुनीता मरांडी, सविता टुडू, सिराज अंसारी, प्रमोद मंडल समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=363847&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही