Search

 
 
 

दुमका : कालाजार उन्मूलन में डॉक्टर जिला प्रशासन का सहयोग करें- डीसी

 
Dumka : जिले से कालाजार उन्मूलन को लेकर डीसी रविशंकर शुक्ला ने समाहरणालय सभागार में सरकारी व गैरसरकारी डॉक्टरों समेत स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में कालाजार रोकथाम पर चर्चा चली. कालाजार का लक्षण मलेरिया से मिलता-जुलता है. कालाजार मरीज को भी मलेरिया की तरह बुखार और कमजोरी होती है. डीसी ने निजी अस्पताल के डॉक्टरों से कहा कि कालाजार के मरीज मिलने पर तुरंत फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर करें, जिससे मरीज का उपचार किया जा सके. जिन मरीजों को एक सप्ताह से अधिक समय से बुखार हो वैसे मरीजों को भी मेडिकल कॉलेज भेजें. डीसी ने डॉक्टरों से कालाजार उन्मूलन में जिला प्रशासन का सहभागी बनने तथा अपने स्तर से भी प्रयास करने की अपील की. बैठक में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई. बैठक में सिविल सर्जन समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=407204&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : बीजेपी नेता सीमा पात्रा के खिलाफ विभिन्न आदिवासी संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही